दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में NSUI की बड़ी जीत: अध्यक्ष और सहसचिव पद पर कब्जा… राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और दिल्ली प्रभारी हनी बग्गा के नेतृत्व में 7 साल बाद जीती NSUI

दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में NSUI ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। रौनक खत्री ने अध्यक्ष पद पर 20,027 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि लोकेश चौधरी ने सहसचिव पद पर 21,975 वोट हासिल किए। यह जीत सात साल बाद हुई है। 2017 के बाद पहली बार NSUI ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अपनी जीत पाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और दिल्ली प्रभारी हनी बग्गा के नेतृत्व में यह बड़ी जीत मिली।

हाई कोर्ट से स्टे हटने के बाद दो महीने बाद आज छात्र संघ चुनाव की मतगणना शुरू हुई। पहले ही राउंड से NSUI के रौनक खत्री ने बढ़त बना ली थी और अंत में वे अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। सहसचिव पद पर भी लोकेश चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने कहा कि छात्रों के हित में आज दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने NSUI के दोनों प्रत्याशियों को जिताया। उन्होंने सभी छात्रों का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वे जो भी वादे छात्रों से किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे।

हनी बग्गा ने कहा, “आज की जीत हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के प्रयासों का परिणाम है। हम दिल्ली विश्वविद्यालय को देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” इस जीत के बाद, NSUI ने दिल्ली विश्वविद्यालय में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और छात्र मुद्दों को लेकर और अधिक सक्रियता से काम करने का वादा किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...