भिलाई में लैपटॉप और बाइक पार करने वाला “कालु” अरेस्ट: जानिए किन इलाकों में देता था आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम… क्या-क्या सामान हुए जब्त?

भिलाई। भिलाई में अलग-अलग जगह बाइक और लैपटॉप चोरी करने वाला पुलिस के हाथ लगा है। आरोपी की पहचान ऋतिक सिंह उर्फ कालु उम्र 23 साल के रूप में हुई है। थाना भिलाई नगर क्षेत्र में कई स्थानों से आरोपी ने मोटर साइकिल और लैपटॉप की है। आरोपी के पास से मोटर सायकल एवं लैपटाप बरामद कर लिए गए है।

भिलाई नगर CSP निखिल राखेचा (IPS) ने बताया कि, भिलाई नगर स्थित हरिराज होटल सिविक सेंटर भिलाई के पास मोटर साइकिल और लैपटाप चोरी हुई थी। इसकी रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 361/2023 धारा 427,379 भादवि एवं 365/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर संदेही को पकड़कर पूछताछ किया।

आरोपी ऋतिक सिंह उर्फ कालु, पिता राजकुमार सिंह, उम्र 23 साल, निवासी सेक्टर 5 के कब्जे से एक मोटर सायकल एवं दो नग लैपटाप जब्त कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में स ऊ नि सुरेंद्र राजपुत प्रधान आरक्षक धनंजय वर्मा आशीष तोमर आरक्षक दिलीप सिदार हेमेंद्र कुर्रे की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...