BSP के मुख्य गेट से चोरी हो रही थीं बाइकें, 31 दोपहिया बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई स्टील प्लांट (BSP) क्षेत्र से लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने 31 चोरी की दोपहिया वाहनों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 31 लाख रुपए आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से Bhilai Steel Plant (बीएसपी) के मुख्य गेट के आसपास से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने विशेष टास्क टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां सामने आईं।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी मनोज राम को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों – पापा राव (रायपुर निवासी) और रामसेवक प्रजापति (जशपुर निवासी) – के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड पापा राव है, जिसने भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। पुलिस के अनुसार, वह खास तौर पर Honda Shine जैसी दोपहिया वाहनों को ही निशाना बनाता था। चोरी के बाद वाहनों को ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही थी, इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर गिरोह को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...