अपराध के लिए “जीरो टॉलरेंस” अपना रही बिलासपुर पुलिस: जिले के नये और तेज तर्रार SP रजनेश सिंह ने ऐक्टिवेट किया एंटी-क्राइम अभियान… सैकड़ों गुंडों की जाँच और दी गई चेतावनी

  • बिलासपुर पुलिस ने SP के निर्देश पर लगातार 3 दिनों तक चलाया गया विशेष अभियान
  • विगत 1 वर्ष में संपत्ति संबंधी मामलों में जेल से रिहा हुए 227 आरोपियों को किया गया चेक
  • 152 गुंडा एवं 72 निगरानी बदमाशों की जांच और दी गयी चेतावनी
  • 12 स्थायी वारंट तथा 69 गिरफ्तारी वारंट की तामीली

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार लगातार 3 दिनों से सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले गुंडा एवं निगरानी बदमाश तथा विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती आदि) में संलिप्त आरोपियों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट एवं स्थायी वारंट की चेकिंग हेतु भी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) उमेश कुमार गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहार, उप पुलिस अधीक्षक (रक्षित केंद्र) मंजुलता केरकेट्टा, नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) कृष्ण कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (कोटा) सिद्धार्थ बघेल तथा प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

चेकिंग के दौरान अपने थाना क्षेत्र में निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाश, पिछले 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे के मध्य उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया तथा कुछ को थाने बुला कर चेक किया गया। इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य जानकारियां एकत्र की गयी। गुंडा तथा निगरानी बदमाशों के आजीविका के वर्तमान साधनों के बारे में जानकारी ली गयी तथा इन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी।

अपने निवास स्थान पर अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों की पतासाजी की जाकर उनकी भी गुजर जांच की जा रही है। इसके साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट तथा स्थायी वारंट की तामीली हेतु भी विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 3 दिनों में शहरी थानों के अंतर्गत किए गए कार्यों का विवरण इस प्रकार है :-

  • निगरानी चेक – 72
  • गिरफ्तारी वारंट तामील – 69
  • स्थायी वारंट तामील – 12
  • जेल से रिहा हुए बदमाश चेक – 227

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा में आने का...

नई दिल्ली/जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन...

जब आपका पड़ोसी सुरक्षित महसूस करता है: अच्छे पड़ोस...

नई दिल्ली। एक शांत समाज बड़े-बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि घर के बहुत करीब कुछ चीज़ों से शुरू होता है: क्या जो व्यक्ति आपके...

CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी...

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...