बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले हो जाए अलर्ट; बिलासपुर पुलिस कर रही ताबड़तोड़ कार्रवाई… शहर के मेन स्पॉट्स पर 100 से अधिक संदिग्ध बुलेट वाहनों की हुई चेकिंग; SP संतोष सिंह ने दिए है सख्त निर्देश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में शहर के मुख्य स्थानों में पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग की। जिसमें 138 संदिग्ध बुलेट वाहनों की चेकिंग की गई। रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकाल कर अधिक करकस आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाले कुल 81 वाहन चालकों के विरुद्ध MV एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। तेज व कर्कश आवाज वाले सायलेंसर से सड़क पर चल रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पढ़ता है।

बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों में पुलिस ने चेकिंग की है। यातायात पुलिस बिलासपुर एवं शहरी थाना ने संयुक्त कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान रॉयल इनफील्ड कंपनी की मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकालकर अधिक और कर्कश आवाज करने वाले साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वालों की गाड़ियों की जांच की गई जांच में मिली अवैधानिक गाड़ियों पर MV एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...