CG में कांग्रेस नेत्री ने अपने ही पार्टी के नेता पर लगाए गंभीर आरोप: पार्टी में पद दिलाने के एवज में जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर कर रहा नेता… अश्लील कॉल और चैट होने का भी दावा… इधर युवक ने कहा – ब्लैकमेलर है महिला

CG में कांग्रेस नेत्री ने अपने ही पार्टी के नेता पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। कांग्रेस की महिला नेत्री ने अपने ही पार्टी के नेता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने दावा किया है की कांग्रेस नेता ने उसे पार्टी में ऊंचा पद दिलाने के लिए शारारिक संबंध बनाने को मजबूर कर रहा है। महिला ने ये भी दवा किया है की नेता की अश्लील चैट और कॉल भी उसके पास है। वहीं इस मामले में महिला नेत्री ने रायपुर एसएसपी से शिकायत भी की है। वहीं दूसरी और जिस नेता पर यह गंभीर आरोप लगे हैं। वह महिला को ब्लैकमेलर बता रहा है।

मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। इस इलाके में रहने वाले जिस नेता पर यह गंभीर आरोप लगे उनका नाम जयंत साहू है वे धरसींवा के कांग्रेस के पूर्व जनपद सदस्य रहे हैं, फिलहाल धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हैं। गंभीर आरोप लगाने वाली महिला नेत्री बेमेतरा की रहने वाली है। जयंत और महिला नेत्री की दोस्ती कुछ समय पहले फेसबुक पर हुई, महिला रायपुर आने लगी। जयंत से पारिवारिक संबंध बन गए तो घर में भी उठना-बैठना शुरू हो गया, इसके बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि एक बड़ा विवाद जग जाहिर हो गया।

मीडिया को महिला नेत्री ने बताया कि जयंत मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता था। कुछ समय पहले महिला नेत्री ने फेसबुक पर जयंत के खिलाफ एक सोशल मीडिया पोस्ट कर दी। इस पोस्ट पर महिला नेत्री ने दावा किया कि जयंत साहू का फेवरेट काम महिलाओं को पद दिलाना है और इसके बदले उन्हें इस्तेमाल करना है। अब महिला का दावा है कि जयंत ने उसके साथ भी अश्लील बातें की हैं और शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास किए। महिला का दावा है कि उसकी रिपोर्ट थाने में नहीं लिखी जा रही। महिला ने बताया है कि उसने अब सारे तथ्यों की जानकारी एसएसपी को दी है।

दूसरी तरफ इस मामले में आरोपों में घिरे जयंत साहू का दावा है कि महिला ने उससे कुछ पैसे उधार लिए हैं। यह पैसे लौटाने ना पड़े, इस वजह से इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर रही है। जयंत ने बताया कि कुछ दिन पहले वह बाहर गए हुए थे, तब महिला उनके घर आई और 2 लाख मेरी पत्नी से लेकर चली गई। इसके बाद कहने लगी कि वह झूठे केस में फंसा देगी, मरवा देगी । इसकी शिकायत 14 मार्च को पहले ही जयंत की ओर से थाने में की जा चुकी है। अब महिला जानबूझकर ऐसे दावे कर रही है ताकि उसे पैसे ना लौटाने पड़े।

जयंत ने मीडिया को बताया कि महिला इतनी शातिर है कि उसने एक अपने ही दूसरे नंबर पर मेरी फोटो डीपी में लगा ली। उस नंबर से फर्जी चैट किए। मेरी महिला से कोई बातचीत नहीं हुई, महिला खुद ही अपने ही नंबर से मेरे नाम पर मैसेज करती थी ताकि मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...