निलंबित आरक्षक ने मां के घर ही कर डाली चोरी : दो दोस्तों के साथ मिलकर उड़ाए 6 लाख के जेवर-नगदी, तीन गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में चोरी की एक हैरान करने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि एक निलंबित आरक्षक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी ही मां के घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार कर दी। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरक्षक से पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने मामले में निलंबित आरक्षक आशीष मिश्रा के अलावा उसके दो साथियों सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना और अनुराग चौधरी उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवर और नगदी बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है।

रीवा से लौटने पर टूटा मिला घर का ताला

मामला सागरदीप कॉलोनी, उसलापुर का है। यहां बिन्दावती मिश्रा अपने बेटे आशीष मिश्रा के साथ रहती हैं। बताया गया कि कुछ समय पहले बिन्दावती किसी काम से रीवा गई थीं। इस दौरान घर पर उनका बेटा मौजूद था। वापस लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर जांच करने पर सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब मिले। चोरी का पता चलने के बाद उन्होंने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मां को बेटे पर हुआ शक, पूछताछ में सामने आया राज

चोरी के बाद बिन्दावती मिश्रा को अपने बेटे आशीष पर संदेह हुआ। शिकायत में इस आशंका का जिक्र होने के बाद पुलिस ने आशीष को पूछताछ के लिए लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ आगे बढ़ने पर आशीष ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चोरी करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने उसके दोनों साथियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में तीनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

6 लाख के जेवर-नगदी और बुलेट जब्त

सकरी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद की है। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक क्रमांक CG 10 AZ 5100 को भी पुलिस ने जब्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...

बालोद एसिड अटैक का खुलासा : प्रेमी ने दोस्त...

बालोद। बालोद शहर में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर हुए एसिड अटैक की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया...

राजनांदगांव में 4 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा...

राजनांदगांव। करीब 4 करोड़ रुपये की कथित ठगी और इसके बाद हुई कोमल साहू की मौत के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा...