बिलासपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, अलर्ट मोड पर प्रशासन, मुर्गी-अंडे की बिक्री, परिवहन और डोर-टू-डोर डिलीवरी पर रोक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में H5N1 वायरस (बर्ड फ्लू) की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्त निर्देश जारी करते हुए प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर दायरे को इन्फेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर दायरे को सर्विलांस जोन घोषित किया है।

इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड को शामिल किया गया है, जहां सभी पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुर्गी, अंडे सहित सभी पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर रोक लगा दी गई है। पोल्ट्री उत्पादों की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी पर भी प्रतिबंध लागू किया गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में चेकपोस्ट स्थापित करने और पोल्ट्री पक्षियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, कुक्कुट फार्म में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण भी अनिवार्य किए गए हैं।

आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। डॉ. जी.एस. तंवर को कंट्रोल रूम प्रभारी, डॉ. वीरेंद्र पिल्ले को उप प्रभारी बनाया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...