निकाय चुनाव रिजल्ट ब्रेकिंग: 10 निगमों में 10 में भाजपा आगे… नगर पंचायतों में बीजेपी का दबदबा… पखांजूर सहित यहां मिली जीत, मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा

भिलाई। छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में चुनाव की काउंटिंग चल रही है। आपको बता दे की धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में 10 में भाजपा आगे चल रही है। वहीं कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं।

ये है लाइव अपडेट –

  • कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने 81 वोट से जीत दर्ज की
  • सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की है।
  • बलौदाबाजार: कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी गोपी साहू जीते
  • भानुप्रतापपुर, धमतरी, पखांजूर नगर पंचायत में BJP की जीत
  • विश्रामपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी निर्मला यादव जीती। कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला सोनी को 850 वोटों से हराया
  • घरघोड़ा नगर पंचायत पर निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी ने दर्ज की जीत
  • धरमजयगढ़ में भाजपा के अनिल सरकार जीते
  • खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के कमल गर्ग ने दर्ज की जीत
  • किरोड़ीमल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के हरिकिशोर चंद्रा जीते
  • सरगुजा के लखनपुर नगर पंचायत में भाजपा की सावित्री दिनेश साहू ने जीत दर्ज की
  • लैलूंगा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर शिखा जायसवाल ने दर्ज की जीत
  • रायगढ़ के पुसौर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर भाजपा के मानी मोहित सतपथी जीती
  • महासमुंद के पिथौर नगर पंचायत से भाजपा के अध्यक्ष देवसिंह निषाद जीते

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CA छात्र की मौत: ‘माई का मड़वा’ घूमने गया...

CG पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माई का मड़वा में एक हादसा हुआ है।...

विधायक देवेंद्र ने खुर्सीपार की घटना को लेकर SP...

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक से विशेष मुलाकात की। खुर्सीपार बापूनगर में जो घटना हुई है। पीड़ित परिवार...

दुर्ग पुलिस विभाग में जंबो ट्रांसफर: SI, ASI सहित...

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 119 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसमें एक एसआई, 26...

नकटी गांव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा जिले के ग्राम पंचायत नकटी...

ट्रेंडिंग