अहिवारा जीतने भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा बहा रहे पसीना: डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से कर रहे मुलाकात

अहिवारा। भारतीय जनता पार्टी अहिवारा विधानसभा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने विश्वबैंक कालोनी, गायत्री नगर, महामाया पारा, शीतला पारा, गतवा तालाब, बाजार चौक के मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान सभी परिवारजनों ने अपार स्नेह और जीत का आशीर्वाद दिया। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा की मैं आप सभी को वचन देता हूँ, कि आजीवन आप सबकी सेवा और अहिवारा की चहुँमुखी उन्नति के लिए सदैव समर्पित, संकल्पित व कार्यरत रहूंगा। इस अवसर पर समस्त जनो को 2 नंबर का बटन दबाकर वोट रूपी आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के साथ अहिवारा विधानसभा के चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल, खिलावन साहू, सुषमा जेठानी, राधेश्याम वर्मा, वरिष्ठ नेतागण, जिसमें साहू समाज, कुर्मी समाज, यादव समाज, देवांगन समाज, मेहर समाज, सतनामी समाज, ब्राह्मण समाज, जैन समाज के कार्यकर्ता साथी, वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिकजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...