छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी: बालोद में केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोली – गलती करोगे तो 5 साल भुगतोगे, PM गरीबों और किसानों के लिए नहीं सोचते, हम करेंगे कर्ज माफ, पढ़िए संबोधन की मुख्य बातें

बालोद। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव जारी है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बालोद के जुंगेरा गांव में जनता को संबोधित करने पहुंची हुई थीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, पीएम के पास गरीबों के लिए पैसा नहीं हैं। इसलिए आपका भविष्य कभी बन ही नहीं सकता, आप उसे वोट दें, जो आपके लिए कार्य कर रहा हो। सभा में प्रियंका गांधी ने संजारी बालोद विधानसभा प्रत्याशी संगीता सिन्हा, डौंडीलोहारा प्रत्याशी अनिला भेड़िया, गुंडरदेही विधानसभा प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद के पक्ष में वोट मांगा।

प्रियंका आगे बोलीं- प्रधानमंत्री मोदी के पास 16 हजार करोड़ के दो जहाज सिर्फ घूमने के लिए है। संसद भवन के सौंदर्यीकरण के लिए 20 हजार करोड़ खर्ज कर दिए जाते हैं, मोदी जी के पास उद्योगपतियों के लिए पैसे हैं लेक​न गरीबों के लिए कोई सोच नहीं।​ गन्ना किसान अपने परिवार के साथ मुआवजे की मांग को लेकर कई दिनों तक सड़क पर प्रदर्शन करते रहे। लेकिन मोदीजी का दिल नहीं पसीजा, उन्हें 15 हजार करोड़ का मुआवजा नहीं दिया गया।

प्रियंका गांधी के भाषण की प्रमुख बातें

  • कांग्रेस की सरकार आते ही हमने सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हो रही है। आगे धान का समर्थन मूल्य 3200 करेंगे, 10 लाख तक का मुफ्त मिलेगा, 200 यूनिट बिजली फ्री, सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी मि​लेगी।
  • वनोपजों के लिए अतिरिक्त 10 रुपए​ मिलेंगे। 700 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे। युवाओं को उद्योग के लिए 50 ​प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। वोट उसी पार्टी के लिए जाना चाहिए जहां आपको भविष्य नजर आता है।
  • गरीबों को दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है। लेकिन इन सबकी मोदी जी को कोई चिंता नहीं है। देश की संपत्ति कौडि़यों के दाम पर बेची जा रही है। ज्यादातर सं​पत्ति अडानी को दी गई है।
  • पहले छत्तीसगढ़ का नाम सुनते ही हिंसा, गरीबी और नक्सलियों का ही ख्याल आता था। लेकिन कांग्रेस की सरकार में आज प्रदेश में लगातार​ विकास हो रहा है। कांग्रेस ने जो बनाया था उसे भाजपा ने बर्बाद कर अपने दोस्तों को दे दिया। अ​ग्निवीर योजना लाई गई, चार साल काम करने के बाद युवाओं को बेरोजगार किया जा रहा है।
  • भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रही है। भाजपा कार्यकाल में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, क्योंकि भूपेश जी किसान के बेटे हैं, वो यहां की संस्कृति की रग-रग से वाकिफ हैं। उन्होंने मेरे भाई राहुल को भी किसानी करना सिखाया था। हाल में राहुल ने दौरा किया था, तब भूपेश बघेल के साथ उन्होंने 2 घंटे खेत में काम किया था।
  • मोदीजी जातीय जनगणना की बात नहीं करते है। पीएम कहते हैं मैं ओबीसी से हूं, लेकिन जातीय जनगणना की बात करते हैं तो भाजपा के सारे नेता बौखला जाते हैं। सिर्फ ये अपनी मान-सम्मान की बात करने के लिए वाहवाही लूटते हैं।
  • देश में जहां भाजपा की सरकार है वहां से जो पलायन करके गए हैं, इनमें से कोई वापस नहीं लौटना चाहता। कांग्रेस को पांच साल और दोगे तो राज्य और सशक्त बनेगा। विकास होगा, तरक्की होगी जो आपकी संपत्ति है आपके जेब में डाली जाएगी। आसपास के राज्यों उत्तर प्रदेश से तुलना कर सकते हैं। वहां​ किसान खुश हैं वहां गौठान बने हैं, वहां महिलाओं को रोजगार मिल रहे है।
  • कांग्रेस को वोट दीजिए और पांच साल के लिए निश्चिंत रहेंगे कि आपका वोट आपका भविष्य सुधारने के लिए जाएगा। लेकिन आप गलती करोगे तो फिर पांच साल भुगतोगे। इसलिए कांग्रेस को ही वोट करिए।
  • गांधी जी कहते हैं जब तक गांव मजूबत नहीं बनेगा तब तक देश में विकास नहीं होगा। गांव में पैसा डालो, गांव को मजबूत बनाए, जब तक गरीब मजबूत नहीं होगा तो देश सशक्त नहीं बनेगा। इस​लिए हमने मनरेगा स्कीम लाया।
  • शिक्षा और भोजन का अधिकार कांग्रेस ने लाया। जल, जंगल जमीन का अधिकार आपको मिलना चाहिए। आपको जमीनों का अधिकार दिलाया आपको जमीन का पट्टा मिलना चाहिए क्योंकि पहला अधिकार आपका है। इन समझ से कांग्रेस ने नीतियां बनाई। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इसका उदाहण है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी...

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले में खेती और जंगल से मिलने वाली उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा...

CG Police Transfer: बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले…...

CG Police Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश...

CG Monsoon Session: 14 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक चलने वाला यह मानसून सत्र सिर्फ पाँच बैठकों का होगा,...

लूटपाट कर उगाही करने के आरोप में 7 आरोपियों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में एक कीटनाशक दवा दुकान में घुसकर लूटपाट और उगाही करने वाले 7 आरोपियों...

ट्रेंडिंग