बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने भरा नामांकन… CM साय, डिप्टी सीएम साव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद… मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश में भाजपा का अच्छा माहौल

डेस्क। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे। सीएम साय बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला भी मौजूद रहे।

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का अच्छा माहौल है। प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी। मोदी की गारंटी और गारंटी की गारंटी पर जनता को भरोसा है। यही वजह है कि देश में फिर से मोदी की सरकार आएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जब कांग्रेस जीतती है तो ईवीएम पर ब्लेम नहीं करती और हारने के बाद पूरा ठीकरा ईवीएम पर फोड़ती है, जब जीते हैं तो फिर क्यों नहीं कहते कि ईवीएम खराब था, इसलिए जीत गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के वादों और उसे पूरा करने की इच्छा शक्ति को देखते हुए ही आज देश में सब तरह भाजपा की लहर है और प्रधानमंत्री फिर एक बार नरेंद्र मोदी बनेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...