CG में कांग्रेस को फिर से झटका: लोकसभा चुनाव संयोजक, जनपद सदस्य सहित कई कांग्रेस ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

CG में कांग्रेस को फिर से झटका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस के कई नेता इस्तीफा देते जा रहे है। और लगातार भाजपा में शामिल होते जा रहे है। वही अब बिलासपुर में एक और झटका लगा है। बिलासपुर से लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश ले लिया है। उनके साथ जनपद सदस्य राकेश तिवारी समेत कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

बता दें, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह की अगुवाई में संतोष कौशिक, तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी जुगल कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष दिव्या नितेश मिश्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश कौशिक, जनपद सदस्य रवि सोनी, पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

दरअसल, लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक तीन बार तखतपुर विधानसभा सीट से लड़ चुके हैं। वे 2008, और 2013 में बसपा से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। वहीं 2018 में जेसीसीजे से कोशिश कर चुके हैं और इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा में शामिल हो गए हैं। संतोष कौशिक कुर्मी समाज के वर्चस्वधारी नेता माने जाते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...