भिलाई। युवा शक्ति ने रोशन नंदेश्वर के नेतृत्व में वार्ड 15 अंबेडकर नगर में भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमे मुख्य अतिथि पार्षद संतोष मौर्या ने केक काटकर व भारतीय जनता पार्टी के नारे लगाकर मनाया गया । इस अवसर पर पार्षद संतोष मौर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मेहनत करके जनता के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि पार्टी निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान करती है। इसका उदाहरण वह स्वंय है। उन्होंने बताया कि पार्टी से उन्हें बहुत सम्मान मिला। पार्टी ने उनको अम्बेडकर नगर से प्रत्याशी बनाया और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर उन्हें विजय दिलाई । इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सक्सेना, नवल शुक्ला, जितेंद्र दुबे, विनोद गुप्ता, करण नंदेश्वर, सचिन जामुलकर, अजय देवांगन, चिंटू साहनी, राज साहनी, गौरव वर्मा, अर्जुन साहनी, पोषण यदु, अमित दीवान, रमेश नेताम, राकेश कुमार, कोमल साहू आदि उपस्थित थे।
