प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को ₹6.74 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, ई-निविदा प्रक्रिया शुरू

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में लगभग ₹6 करोड़ 74 लाख 17 हजार की लागत से होने वाले विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए ई-प्रोक्योरमेंट निविदा (E-Procurement Tender) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत किए गए इन विकास कार्यों से विभिन्न वार्डों और मोहल्लों के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

इन प्रमुख कार्यों को दी गई है प्राथमिकता:

  • सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक स्थल: दर्री तालाब, मंगल बाजार, श्रमिक नगर और मानस भवन तालाब परिसर सहित प्रमुख स्थानों पर डोम शेड, मंच निर्माण एवं संरक्षण कार्य।
  • सामुदायिक एवं शैक्षणिक भवन: सामुदायिक भवन, मानस भवन, सतनाम भवन और शासकीय विद्यालयों का संधारण (मेंटेनेंस)।
  • नागरिक सुविधाएं एवं सौंदर्यीकरण: यात्री प्रतीक्षालय, उद्यानों का विकास, प्रमुख चौकों का सौंदर्यीकरण और महिलाओं के लिए विशेष व्यायाम कक्ष।
  • अधोसंरचना व विद्युत कार्य: विभिन्न वार्डों में सी.सी. रोड, सीमेंट्रीकरण, नाली निर्माण और विद्युत (लाइटिंग) से संबंधित आवश्यक कार्य।

इन वार्डों के निवासियों को मिलेगा सीधा लाभ:

प्रस्तावित विकास योजनाओं का लाभ मुख्य रूप से भिलाई नगर के वार्ड क्रमांक 38, 40, 41, 46, 47, 48, 49 और 51 के साथ-साथ वैशाली नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 के नागरिकों को मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने इन बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Exit mobile version