भिलाई निगम में अनियमितता को लेकर नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष समेत भाजपा पार्षद पहुंचे डिप्टी CM साव के पास… जनता के मुलभुत सुविधाओं पर भी हुई विशेष चर्चा

भिलाई। नगर पालिका निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में पार्षदों ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर नगर पालिक निगम मे हो रहे आर्थिक अनियमितता व जन मुलभुत सुविधा पर विशेष चर्चा की। सभी पार्षदों के द्वारा विकास कार्यों पर चर्चा हुई एंव निगम में घटते निगम अधिकारियों के कारण सभी विभागों मे प्रभारी अधिकारी है जिसमें अधिकारी की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई। डिप्टी CM ने अधिकारी बढ़ाने का आश्वाशन दिया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, विकास मे कोई कमी नही आएगी जितना विकास चाहते है उतना होग। पार्षदों मे नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिह, भाजपा ज़िला अध्यक्ष व पार्षद महेश वर्मा, संतोष मोर्या, विनोद सिंह, नोहर वर्मा, मुकेश अग्रवाल, संजय सिंह, लक्ष्मी साहू, सरीता बघेल, प्रियंका, भोला साहु, लक्ष्मी दिवाकर, सत्या देवी जायसवाल, जालंधर सिंह,शैलजा राजु, श्यामा सुन्दर राव ,गिरजा बंछोर, स्मिता दौड़के,विणा चन्द्राकार,राजा बंजारे, चंदेश्वरी बांधे, पियूष मिश्रा, विनोद चेलक अन्य पार्षद रहेl

Exit mobile version