BJP की रिपोर्ट: डायरिया से दो मौत के बावजूद कैंप इलाकों में नहीं बदले हालात, जिलाध्यक्ष बोले-अब भी गंदे पानी की सप्लाई, सफाई का भी बुरा हाल

भिलाई। डायरिया से दो लोगों की मौत के बावजूद कैंप इलाकों में हालात नहीं बदले हैं। अब भी गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। कचरा अब भी अटा पड़ा है। लोग परेशान है। यह कहना है कि भिलाई भाजपा संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया का। भिलाई नगर निगम के खुर्सीपार जोन में पिछले दिनों डायरिया का प्रकोप देखा गया। आज भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने बैकुंठ धाम, जेपी नगर, आदर्श नगर, सुंदर नगर और शारदा पारा का दौरा किया। उनके साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वार्ड वासियों ने बताया कि प्रदुषित पानी पीने से डायरियां बिमारी से सैकड़ों लोग प्रभावित हुए है। लेकिन आज तक नगर पालिका निगम की आंख नहीं खुली है।

आज भी गंदगी जस की तस है। जगह जगह आज भी पीने के पानी की पाइप लाइन नालियों से गुजर कर जा रही है। ऐसे ही बैकुंठ धाम में पीने के पानी का चेम्बर्स में पानी भरा हुआ जहां पर मच्छर पनपने लगे हैं डायरियां बिमारी से अभी उबरे भी नहीं कि मच्छरों के काटने से मलेरिया फैलने की संभावना जताई जा रही ह। डेंगू के लार्वा भी पाया गया कुछ लोग डेंगू वायरस से पीड़ित हैं। जिनमें केम्प मंडल महामंत्री विकास भगत के पुत्र भी डेंगू वायरस से पीड़ित रोगी है। जिसका इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में किया गया। कुछ ही दिन हुए हाॅस्पिटल से अपने घर आएं हैं अभी स्वस्थ हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष को बताया की नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है। डायरियां बिमारी से दो लोगों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों से भी मुलाकात किया गया और शासन प्रशासन से जों भी सहयोग होगा उसे पुरा करने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन केम्प मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, पुर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह पार्षद विनोद चेलक, लक्ष्मी धर्मेंद्र दीवाकर, प्रियंका भोला साहु, लक्ष्मी साहु, पुर्व पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह, भाजयुमो से अमित मिश्रा, प्रशम दत्ता, अशोक जैन, विजय सिंह प्रदीप सेन गुप्ता, नासीर भाई, प्रदीप पांडेय, अजहर कुरैशी, रोहित यादव, अवतार सिंह, नीरज तिवारी, अखिलेश सिंह, संजय सिंह, अशोक गुप्ता, तरुण सिंह, प्रदीप मल, शांता बाई जंघेल इन्दु कौर, रश्मि साव, आशुतोष तिवारी, राजेश सिंह, तरुण धकेता, गुरजीत सिंह, शमीम, बैद्यनाथ झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...