दुर्ग में भाजपा किसान मोर्चा ने घेरा कलेक्ट्रेट: जमीन पर लेट कर किया प्रदर्शन… प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा- विरोध जारी रहेगा; पुलिस बल की भी रही तैनाती

दुर्ग। दुर्ग में भाजपा किसान मोर्चा ने बुधवार को दुर्ग कलेक्ट्रेट का घेराव किया। यहां पुलिस की बल भी अच्छी-खासी व्यवस्था थी। किसानों की समस्याओं सहित पूरे छत्तीसगढ़ में वर्मी कंपोस्ट के नाम पर अमानक खाद लेने के किसानों पर दबाव बनाने को लेकर दुर्ग कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपाइयों द्वारा पुरजोर विरोध के साथ सड़क का चक्का जाम भी किया गया जहां भाजपायों ने सड़कों पर लेट कर अपना विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं किसानों को जबरदस्ती अमानक वर्मी कंपोस्ट खाद के नाम पर जबरदस्ती लेने की दबाव का विरोध किया।

इस मामले पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि, जिस तरीके से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ छल कर रही वह गलत है और इसके लिए वह और उनकी पार्टी लगातार विरोध करेंगे उसी के विरोध में आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और जब तक किसानों के साथ जबरदस्ती अमानक वर्मी कंपोस्ट खरीदने का दबाव खत्म नहीं किया जाएगा तब तक लगातार इसका विरोध किया जाता रहेगा। इस दौरान पुलिस की भी जबरदस्त तैनाती रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...