भाजपा नेता ने तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

कोरबा। छत्तीसगढ़ में गाड़ी की बोनट पर तलवार से केक काटने का मामला सामने आया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे अपने जन्मदिन के दौरान गाड़ी के बोनट पर रखे केक को तलवार से काटते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास खड़े समर्थक तालियां बजाते और खुशी मनाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा एक तरफ अनुशासन और कानून व्यवस्था की बात करती है। दूसरी तरफ उसके नेता खुलेआम गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं।

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने पुष्टि की है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति बद्री अग्रवाल ही है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएमएस की धारा के तहत एमबी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से राजनीतिक माहौल गरम है। जहां कांग्रेस कार्रवाई की मांग कर रही है, वहीं भाजपा नेताओं की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...