दुर्ग। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन को दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की पंजीयन सहकारी संस्थाए विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि प्रितपाल बेलचंदन पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उन पर 14 करोड़ 89 लाख रूपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। तत्कालीन भूपेश बघेल की सरकार में चार बार जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रहे प्रितपाल पर 8 अगस्त 2014 से 12 जून 2020 तक पंजीयन सहकारी संस्थाए के अनुमति के बिना 234 प्रकरणों में 13 करोड़ 50 लाख रुपये के अनुदान राशि में गड़बड़ी का आरोप है। इस मामले में कोतवाली थाने में दर्ज अपराध पर जांच चल रही है। प्रीतपाल जेल भी जा चुके हैं।