होटल में रंगरेलियां मना रहे थे बीजेपी नेता, महिला के साथ अश्लील Video वायरल: पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाया, नेता बोले – मेरी बीवी…

होटल में रंगरेलियां मना रहे थे बीजेपी नेता

उदयपुर: बीते दिनों सोशल मीडिया पर उदयपुर देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रहे नत्थे खान का एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. 64 वर्षीय भाजपा नेता का वीडियो 6 मिनट 50 सेकंड का था, जिसमें वो एक महिला के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थित में थे. इस वीडियो को लेकर भाजपा नेता ने एक बयान जारी कर अपनी सफाई भी दी थी. होटल के कमरे का वीडियो सामने आने के बाद मामले में भाजपा प्रदेश इकाई ने अल्पसंख्यक मोर्चा के उदयपुर जिलाध्यक्ष नत्थे खान पठान को तुरंत प्रभाव से उनके पद से निलंबित कर दिया है. बता दें कि नत्थे खान को बीते 10 साल में लगातार तीसरी बार बीजेपी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी थी. सियासत में नत्थे के परिवार का काफी दबदबा रहा है.

भाजपा नेता ने दी थी सफाई : महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी नेता नत्थे खान ने सफाई दी. नत्थे खान का कहना है कि वीडियो में पत्नी के साथ उनका संवाद हो रहा था, ये उनका व्यक्तिगत जीवन है. नत्थे खान ने बताया कि समाजसेवी होने के नाते उनके घर पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है. किसी ने मोबाइल से उनके वीडियो को वायरल कर दिया. उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है. खान का आरोप है कि कि उन्हें बदनाम करने और राजनीतिक जीवन को खत्म करने के लिए यह कोशिश की गई है. वह अब यह सब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

यह था पूरा मामला : जानकारी के अनुसार मामला 9 सितंबर का है, जब देर रात खुद नत्थे खान ने अपने वाट्सअप ग्रुप पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो ग्रुप में आते ही कार्यकर्ताओं ने उसे डाउनलोड कर लिया और देखने ​लगे. वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं ने नत्थे खान को मामले की जानकारी दी, तो उन्होंने तुरंत वीडियो को ग्रुप से हटाया, लेकिन तब तक वीडियो अन्य ग्रुप में वायरल हो गया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...