CG News: BJP नेता के घर पेट्रोल डालकर लगाई आग, बाल-बाल बचा परिवार, जांच में जुटी पुलिस

गौरेला। छत्तीसगढ़ के गौरेला के मंगली बाजार क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति ने BJP नेता और पेशे से वकील आशुतोष मिश्रा के घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घर में धुआं फैलने से परिवार के लोग जाग गए और पानी डालकर आग बुझाई.

दरअसल मंगलवार देर रात मंगली बाजार में रहने वाले BJP नेता और वकील आशुतोष मिश्रा के घर के मुख्य दरवाजे पर देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग की लपटें उठती देख घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्यों को घटना की भनक लगी. उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया. आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया.

कई चीजें जलकर खाक
बता दें कि इस आग से घर का दरवाजा, चौखट और पर्दा जलकर खाक हो गया. घटना में भाजपा नेता और उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. घर के लोगों ने बताया कि पास के ही कमरे में एक बाइक भी खड़ी थी. आग बाइक तक पहुंच जाती तो उसके पेट्रोल से आग फैलने का खतरा बढ़ सकता था.

सीसीटीवी कैमरों की हो रही जांच
घटना के बाद परिवार के लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. इसमें एक व्यक्ति पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दिया. पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं घर के चबूतरे में पत्थर के नीचे एक धमकी भरा पत्र मिलने की भी जानकारी सामने आई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...