CG में भाजपा नेता के मासूम बेटे को कार ने कुचला, इलाज के दौरान मौत, देखें दिल दहलाने वाला VIDEO

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर खेल रहे भाजपा नेता के बेटे को कार ने कुचल दिया. गंभीर हालत में मासूम बच्चे को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस मामले में आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता धीरज सिंहदेव का बेटा स्वतंत्र सिंहदेव बलरामपुर से अंबिकापुर में वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाली अपनी बुआ के घर आया हुआ था. घर के बाहर खेलते समय कार ने अपनी चपेट में ले लिया.

घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चे को बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बच्चे को कुचले जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

देखें वीडियो –

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...