भिलाई भाजपा संगठन के नेता भी गिरफ्तार…BJYM जिलाध्यक्ष अमित संग भाजयुमो कार्यकर्ताओं को भिलाईनगर से सुपेला किए गए शिफ्ट…CM भूपेश से मुलाकात कर सवाल पूछना चाहते थे कार्यकर्ता

भिलाई। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम है। उनके दौरे में किसी प्रकार का व्यवधान न हो और कोई विपक्ष का कार्यकर्ता काला झंडा, विरोध प्रदर्शन न कर सके उसके लिए पुलिस मुस्तैद है। सुबह से ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है।


भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा संग उनके पदाधिकारी गिरफ्तार हो गए हैं। पहले उन्हें भिलाईनगर थाना लाया गया। जहां से सुपेला शिफ्ट किया जा रहा है। अमित के साथ गिरफ्तार होने वालों में भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव सागर मिश्रा, वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजयुमो जिला महामंत्री रितेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष विशाल शाही, विनय सेन , दीपक त्रिपाठी, राहुल सेन, पार्षद लक्ष्मी साहू, शांता जंघेल, इंदु कौर समेत अन्य शामिल हैं।

इनकी भी हो चुकी है गिरफ्तारी

आज भिलाई मे हो रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात में भाजयुमो नेता शुभम सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद सुबह से ही शुभम सिंह के घर के बाहर छावनी,सुपेला,वैशाली नगर,और क्राइम ब्रांच की टीम को सक्रीय कर दिया गया था।

लगभग 50 से ज्यादा पुलिस कर्मी शुभम सिंह के घर के बाहर तैनात थे। पुलिस को देखते हुए शुभम सिंह के समर्थक बङी संख्या मे उनके घर पहुंच गए थे। इसी दौरान पुलिस और युवाओं की झुमाझटकी भी हुई। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शुभम सिंह को गिरफ्तार कर पाई। उनके साथ उनके समर्थको ने भी गिरफ्तारी दी है।


भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता को पुलिस सुबह 7 बजे ही उठाकर ले गई है। वहीं भाजयुमो के जिला महामंत्री विशालदीप नायर को भी पुलिस घर से उठा ले गई है। इस तरह बाकी कार्यकर्ताओं के घर पर भी पुलिस पहुंच रही है। इन्होंने ऐलान किया था कि वे सीएम भूपेश से सवाल पूछने के लिए जनचौपाल तक जाएंगे। उससे पहले ही पुलिस गिरफ्तार हो गई है। प्रशम और विशालदीप का कहना है कि, सरकार युवाओं की आवाज दबाना चाहती है। इसलिए हमें गिरफ्तार किया गया है। इसका बदला लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...