CG – जुआरी की डूबने से मौत: जुआरियों को पकड़ने गई टीम, पुलिस को देख नदी में 3 युवकों ने लगा दी छलांग… दो तैरकर बाहर निकले… एक की हो गयी मौत, 3 दिन बाद मिली युवक की लाश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को देखकर जुआरी नदी में कूद गए। इनमें से एक की मौत हो गई। दो युवक तैरकर निकल गए। तीन दिन बाद यानि आज SDRF की टीम को युवक का शव नदी में मिला है।

बताया जा रहा है कि, पुलिस के डर से तीनों एनिकट में कूदे थे। इसके बाद पुलिस भी वापस लौट गई थी। कुछ देर बाद कार्तिक और वीरेंद्र तैरकर बाहर निकल गए। लेकिन समीद का पता नहीं चला। बलौदा पहुंचने पर वीरेंद्र ने समीद के भाई अलीम कुरैशी को फोन पर सूचना दी तो वह वीरेंद्र के साथ अपने बड़े भाई शहीद कुरैशी समेत अन्य दोस्तों को लेकर नदी तक पहुंचे।

लापता युवक के परिजनों ने बलौदा और सीपत पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन कोई नहीं आया। शुक्रवार की सुबह फिर परिजन पहुंचे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे 112 और SDRF बिलासपुर की टीम लीलगर नदी पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी। शाम 5 बजे तक कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शनिवार को उसका शव मिला है। इधर घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है

ये जुआरी हुए गिरफ्तार:-
ग्राम धौराकोना में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सूचना पर सीपत थाने के पुलिसकर्मियों की टीम गुरुवार की शाम करीबन 4 बजे गांव में रेड़ मारने पहुंची थी। यहां गांव के सूखा तालाब के पास जुआरी बैठकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दौड़ाकर कुछ जुआरियों को पकड़ा वही बाकी जुआरी पुलिस को देखकर भागने लगे। उन्हें भी पकड़ने के लिए पुलिस उनके पीछे दौड़ी। पुलिस के डर से भागते हुए तीन जुआरी कार्तिक, वीरेंद्र, और समीद मोहम्मद लीलागर नदी में कूद गए। जुआरियों को नदी में कूदता देख पुलिसकर्मी वापस लौट गए।
24 वर्षीय विवेक डहरिया, 50 वर्षीय दसेराम सतनामी, 23 वर्षीय दिलेश कुर्रे, 19 वर्षीय मोहनकुमार लहरे, 40 वर्षीय दुकालू पटेल को गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों से 5300 रुपये,3 बाइक, 3 बाइक बरामद किया गया है।

पत्नी और दो बेटियों को दिलासा देते रहे परिजन
मृतक समीद मोहम्मद की दो बेटियां है। इनमें बड़ी सीफा (13) छोटी साहिना (7) साल की है। सीफा 9वीं और साहिना चौथी की छात्रा है। समीद के भाई उनकी पत्नी और बेटियों को फोन से बार-बार दिलासा दिला रहे हैं। यह बताने की कोशिश करते रहे कि समीद जंगल में हैं और उसकी खोजबीन चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...