दुर्ग आ रहे हैं BJP के प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नबीन…कार्यकर्ताओं से करेंगे भेंट-मुलाकात, पार्षदों से भी करेंगे बैठक, नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं से बिठाएंगे समन्वय, पूरा शेड्यूल देखिए

भिलाई। इस साल विधानसभा चुनाव है और उसका माहौल अभी से शुरू हो गया है। दुर्ग शहर विधानसभा सीट को भाजपा 2018 में हार गई थी। कांग्रेस के प्रत्याशी अरूण वोरा ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका चंद्राकर को भारी मतों से चुनाव हराया। इस हार का गड्‌ढा पाटने के लिए भाजपा ने काम शुरू कर दिया है। भाजपा ने हर मोर्चे पर रणनीति बनाने का काम शुरू कर दिया है।

कार्यकर्ताओं को चार्ज करने से लेकर अलग-अलग ढंग और तरीके से काम शुरू कर दिया गया है। 8 जनवरी यानि परसो भाजपा के दिग्गज नेता दुर्ग शहर आ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि, इनमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी माननीय नितिन नबीन, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल का दुर्ग विधानसभा के लिए प्रवास सुनिश्चित हुआ है। जिनका दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में विस्तृत कार्यक्रम निम्नानुसार है :-

प्रातः 9:00 से 10:00 बजे – दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ भेंट-मुलाकात
प्रातः 10:00 से 11:30 बजे – दुर्ग विधानसभा स्तरीय समन्वय बैठक (अपेक्षित सूची अनुसार)


प्रातः 11:30 से दोप. 1:30 बजे – दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक (अपेक्षित सूची अनुसार)
दोपहर 1:30 से 2:00 बजे – दुर्ग नगर निगम के निर्वाचित वर्तमान पार्षदों के साथ बैठक

जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि, दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त अनुसार सुनिश्चित श्रेणी में निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति प्रदान करने की कृपा करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...