राज्यसभा चुनावों के लिए BJP ने घोषित किए अपने कैंडिडेट्स: छत्तीसगढ़ में सरोज पाण्डेय का कार्यकाल हो रहा खत्म… इस बार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया प्रत्याशी; देखिये पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, रायपुर। देश में लोकसभा चुनाव के पहले कई सीटों पर राजयसभा सांसदों के लिए चुनाव होने है। इसमें एक सीट छत्तीसगढ़ का भी है। इसे लेकर भाजपा ने आज देशभर के लिए प्रत्याशियों की सूचि जारी की है। छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने को है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की इस एक सीट के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है।

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जिन राज्यों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, वे- बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल हैं। बिहार से डॉ. धर्मशीला गुप्ता और डॉ. भीम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम फाइनल किया गया। इसके अलावा, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे, हरियाणा से सुभाष बराला को कैंडिडेट बनाया गया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधाना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन बीजेपी की ओर से कैंडिडेट होंगे। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को मैदान में उतारा गया है।

देखिये सूची :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...