भिलाई में आजीवन सहयोग निधि में पहले दिन 30 लाख देने का ऐलान: राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय 2 लाख रुपए देंगी…राकेश, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू समेत इन्होंने किया 1 लाख रुपए का ऐलान

भिलाई। संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिवर्ष पार्टी के कोष में आजीवन सहयोग निधि जमा किया जाता है। यह संगठनात्मक बैठक इसी संबंध में आहूत की गई है। जिले के सभी मंडलों में आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम की कल से इसकी शुरुआत होगी।

ये उद्बोधन भाजपा प्रदेश महामंत्री व आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हाउसिंग बोर्ड भिलाई स्थित सन मैरिज पैलेस में आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम में दिया। भाजपा भिलाई जिला के प्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आज पहले दिन ही 30 लाख से ज्यादा का पार्टी को आजीवन सहयोग निधि देने की घोषणा की।

जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी के नेताओं ने आजीवन सहयोग निधि में अलग-अलग राशि का ऐलान किया। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने 2 लाख रुपए, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू व पूर्व जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे ने एक-एक लाख रुपए देने का ऐलान किया। इसके अलावा कई अन्य पदाधिकारियों ने भी सक्षम अनुसार राशि देने की बातें कही।

भाजपा पार्षद ने किया सवा लाख का ऐलान…होती रही चर्चा
इस कार्यक्रम में सभी अपने-अपने स्तर पर राशि देने के लिए खड़े होकर ऐलान करते रहे। तभी भाजपा के एक पार्षद ने 1 लाख 25 हजार रुपए देने का ऐलान किया। संगठन के प्रति प्रेम और समर्पण को देख सभी ने उनके लिए ताली बजाई और संगठन के नेताओं ने पीठ थपथपाई। बैठक में भाजपा पार्षद की चर्चा होती रही। जबकि अन्य पार्षदों ने भी अपने-अपने स्तर पर राशि देने की बातें कही है।

पूर्व महामंत्री खिलावन साहू ने तो यह कह दिया कि, भाजपा संगठन के महामंत्री जितनी राशि देंगे, उससे 5 हजार रुपए ज्यादा पैसे वे देंगे। भाजपा के कई नेता डर-डर के ऐलान कर रहे थे। उन्हें इस बात का डर था कि कहीं पैसे का कलेक्शन नहीं हो पाया तो…? खैर आज की बैठक में भाजपा ने 30 लाख रुपए ऐलान करा दिए। अब कल से इस पर काम शुरू हो जाएगा।

राशि जुटाने के लिए समिति का गठन
इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा आजीवन सहयोग निधि के भिलाई जिला प्रभारी राकेश पांडे, भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जिला महामंत्री मार्कंडेय तिवारी, शंकर लाल देवांगन भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर भिलाई जिला प्रभारी राकेश पांडेय ने कहा कि आजीवन सहयोग निधि संग्रह के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना है, क्योंकि किसी भी पार्टी को चलाने के लिए पार्टी के कोष में धन का होना आवश्यक है। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है, जो पार्टी के हर कार्य में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

समिति में इन्हें किया शामिल…
कार्यक्रम में आजीवन सहयोग निधि भिलाई जिला समिति का गठन भी किया गया। समिति में सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे व नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर को शामिल किया गया है। वहीं मंडल स्तर पर सहयोग निधि कार्यक्रम के प्रभारी भी नियुक्त किए गए। इनके माध्यम से आजीवन सहयोग निधि की राशि मंडलों से जुटाई जाएगी।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, भूषण अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, रामगोपाल शर्मा, त्रिलोचन सिंह, कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव, अवधेश चौहान, ईश्वर सिंह ठाकुर, मंजूषा साहू, रामप्यारी वर्मा, राम उपकार तिवारी, कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी, प्रचार प्रसार मंत्री पुखराज जैन, आईटी सेल प्रभारी संतोष सिंह, सहप्रभारी जाकिर हुसैन, मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, रंजीत सिंह, अनिल सोनी, गुरजीत सिंह, दिलीप पटेल, पीएन दुबे, संजय शर्मा, राजीव पांडेय, एएन पाढ़ी, राम ब्रिज वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष निश्चय बाजपेई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, दया सिंह, पी श्याम सुंदर राव, शकुंतला साहू, वीणा चंद्राकर, सरिता देवी बघेल, गिरजा बंछोर, ईश्वरी नेताम, सरिता डाहके, उपासना साहू, राजकुमार जायसवाल, संजय जयसवाल, शैलेंद्र सिंह, के जगन राव, मोनिश देशमुख, दीपक त्रिपाठी, शुभम चिंचोलकर, सुजीत यादव, अनिल सोनकर, निखिल सोनी, अमितेश प्रताप सिंह, विनोद प्रसाद, ओपी रजक, चंद्रिका यादव, मोरध्वज चंद्राकर, सुजीत यादव, संजीत यादव, राकेश मिश्रा, सुमित कनौजिया, गोल्डी, तुगेन्द्र सिंह, अखिलेश वर्मा, अजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजयुमो की ओर 5 लाख का ऐलान
भाजयुमो के मीडिया प्रभारी कुबेर शर्मा ने बताया कि, आजीवन सहयोग निधि में भाजयुमो की ओर से पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। जिलाध्यक्ष शरद सिंह ने आज इसका ऐलान किया है।

भाजयुमो के सभी 10 मंडल में इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। मीडिया प्रभारी कुबेर ने बताया कि, युवा मोर्चा की टीम लगातार ग्राउंड पर काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन कर लोगों के दिलों में जगह बनाई है।

Exit mobile version