भाजपा विधायक गिरफ्तार: 8 करोड़ के करीब मिला था कैश… बेटा भी हो चूका है गिरफ्तार… 80 लाख की मांगी थी रिश्वत

भाजपा विधायक गिरफ्तार: 8 करोड़ के करीब मिला था कैश,

चन्नागिरी: कर्नाटक के चन्नागिरी से भाजपा विधायक के मदल विरुपक्षप्पा को पुलिस ने अरेस्ट किया है. उन्हें रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक हाईकोर्ट ने हाल में ही बीजेपी विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की थी. तभी से विधायक की गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी.लोकायुक्त की एक ब्रांच ने पिछले दिनों विधायक के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था.

करप्शन विंग टीम को BJP विधायक के ऑफिस से 1.7 और घर से करीब छह करोड़ रुपए मिले थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोकायुक्त को घूस मांगने की शिकायत मिली थी.मामले में कार्रवाई के बाद विधायक ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड ( केएसडीएल) के प्रेसिडेंट पद से रिजाइन दे दिया था. उनके बेटे पर आरोप था कि ये रिश्वत वो अपने पिता की तरफ से ले रहे है.

बेटा पहले हो चुका है अरेस्ट
बता दें विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड अधिकारी हैं. हाईकोर्ट ने इस पहले भी उनके बेटे को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था. ये घोटाला केएसडीएल की रसायन की आपूर्ति से जुड़ा है. जिसमें उन पर 81 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है.

विधायक मदल चन्नागिरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार से विधायक है. उन्हें 2013 के चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी. इसके बाद वो 2018 में फिर विजयी हुए थे.हाईकोर्ट ने एक हफ्ते पहले इस में केस में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. मामला सरकारी कंपनी को रसायनों की आपूर्ति का ठेका से जुड़ा था. जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...