CG – महिला हॉस्टल में घुसकर बदसलूकी करने का मामला: यातायात निरीक्षक गिरफ्तार… शराब के नशे में धुत होकर युवती को अश्लील गाली देते हुए की थी मारपीट… CCTV फुटेज ने खोला राज

रायपुर। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने महिला से दुर्व्यहार करने वाले ट्रैफिक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया था। आरोपी को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। आरोप है कि निरीक्षक शराब के नशे में धुत होकर महिला हॉस्टल में जबरदस्ती घुसा था। इस दौरान आदिवासी युवती से मारपीट की। मामला देवेंद्र नगर क्षेत्र का है। वहीं अब निरीक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत टीआई राकेश चौबे महिला हॉस्टल घुस गया और युवती से मारपीट की। साथ ही अपहरण कर जान से मारने की धमकी भी दी। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो भी जमकर वायरल हुआ।

टीआई राकेश चौबे गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए टीआई राकेश चौबे को निलंबित कर दिया। इसके बाद आज गिरफ्तारी की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...