दर्दनाक सड़क हादसा: बीजेपी विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

लखीमपुर खीरी। उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. लखीमपुर-बहराइच रोड पर काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो बाइक सवार युवकों को रौंदा दिया. इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह कार बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की है, जोकि उनकी पत्‍नी के नाम पर रजिस्‍टर्ड है. घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है.

यह मामला लखीमपुर खीरी के लखीमपुर-बहराइच रोड का है, जहां रामापुर के पास एक काली स्कॉर्पियो ने 20 साल के रवि (20) और उसके 22 वर्षीय चचेरे भाई मनीष को उस समय टक्कर मार दी, जब दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे. तेज रफ्तार स्कार्पियो कार से कुचलने के कारण उनकी दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक खीरी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर गांव के रहने वाले हैं. वह किसी काम से रामापुर आए थे और जब वह घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया. वहीं, दो युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

हादसे के वक्‍त कार में मौजूद नहीं थे भाजपा विधायक
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो कार के चालक मुनेंद्र को हिरासत में ले लिया है. स्कॉर्पियो कार सदर विधायक योगेश वर्मा की है, जो उनकी पत्नी नीलम वर्मा के नाम से दर्ज है. जानकारी के मुताबिक, जिस समय स्कॉर्पियो कार से यह हादसा हुआ उस समय सदर विधायक गाड़ी में मौजूद नहीं थे.

पुलिस ने कही ये बात
इस घटना को लेकर पुलिस अपर अधीक्षक अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लखीमपुर-बहराइच रोड पर रामापुर के पास बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई. मौके पर पकड़ी गई स्कॉर्पियो कार और ड्राइवर मुनेंद्र लखीमपुर खीरी के सदर विधायक योगेश वर्मा से जुड़े हैं. इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने मौके से स्कार्पियो कार कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है.


खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...