शहर सरकार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा : रिसाली महापौर पर निष्क्रियता का आरोप, अविश्वास प्रस्ताव लाने कलेक्टर से मिलेंगे BJP पार्षद

भिलाई। रिसाली निगम के भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बैठक कर कलेक्टर से मुलाकात कर अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन देने का निर्णय लिया है।

नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने बताया, भाजपा पार्षद दल की बैठक हुई है। शहर सरकार के गठन के बाद से शहर सरकार की निष्क्रियता व निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार से जनता परेशान हैं। जनता बिजली, पानी, साफ सफाई व शहर की मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। शहर सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। इसके चलते पार्षद दल ने सर्व सहमत से महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया, सोमवार को सभी पार्षद कलेक्टर से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव रखेंगे व मांग करेंगे की जल्द से जल्द शहर सरकार को बर्खास्त किया जाए। इसके लिए कांग्रेस और निर्दयलीय पार्षद भी बीजेपी पार्षदों के संपर्क में है। बैठक में उप नेताप्रतिपक्ष माया यादव, संचेतक हरीश नायक समेत सभी भाजपा पार्षद उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...