भाजपा ने स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को दी श्रद्धांजलि: जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया बोले – भसीन का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद दुखद… IP मिश्रा, MM त्रिपाठी सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आयोजित जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी में निष्ठा से कार्य करने वाले विकास पुरुष के नाम से जाने जाने वाले स्वर्गीय विद्या रतन भसीन को श्रद्धांजलि सियान सदन नेहरू नगर में अर्पित की गई। जिसमें स्व. भसीन के इष्ट मित्र एवं साथ में कार्य करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए जिसमें मुख्य रुप स्व. भसीन की सुपुत्री दिव्या मक्कड़, आई पी मिश्रा, एम एम त्रिपाठी, सत्यनरायण अग्रवाल, राम स्वरूप साहू, चंदेश्वरी बांदे,ललिता पिल्ले, योगेंद्र सिंह, सुषमा धाम, एस के गुप्ता, रमेश ठाकुर एवम शंकर लाल देवांगन सहित सभा में उपस्थित अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्तियों तक के लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

शोक सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा की स्वर्गीय विद्या रतन भसीन का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत दुखद है। उन्होंने 45 वर्ष पार्टी को समर्पित किया जिसमें उन्होंने जिले के विभिन्न पदों में रहे एवम महापौर और दो बार विधायक बने वह बड़े सरल स्वभाव के व्यक्ति थे जैसा मधुर संबंध उनका समाज एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ था वैसा ही मधुर संबंध उनका अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ भी था।

आई पी मिश्रा भावक श्रद्धांजलि देते हुए ने कहा कि समय-समय पर शिक्षा को लेकर एवं समाज सेवा को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ करता था एक अच्छे मित्र की तरह वह साथ रहे उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है। केपी एस ग्रुप के डायरेक्टर एम एम त्रिपाठी ने स्व. भसीन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विद्या से भरे सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी मेरे सुख दुख के साथी रहे हैं ऐसे व्यक्ति जिसे विकास की मशीन कही जाती थी जिनको भूल पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है हर दिल में राज किया करते थे।

आए हुए समस्त अतिथि गण का आभार व्यक्त करते हुए स्वर्गी विद्या रतन भसीन जी की सुपुत्री दिव्या मक्कड़ ने कहा कि जिस तरह पिताजी विकास को लेकर कार्य किया करते थे अब आप सबको को मिलकर इसे आगे बढ़ाते हुए विकास की गंगा बहानी हैं। विकास को लेकर पिताजी के सपनों को पूरा करना है इस दुख की घड़ी में आप सभी हमारे परिवार के साथ खड़े हैं उसके लिए मैं आप सब की आभारी हैं पिताजी नहीं रहे लेकिन आप सभी का साथ हमेशा रहेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री जयप्रकाश यादव द्वारा किया गया।

जो कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शिव सागर मिश्रा, मिथला खिचरिया,महेश वर्मा, जय प्रकाश यादव, बिजेन्द्र सिंह, विजय जैसवाल,करण कनोजिया, भोजराज सिन्हा, दया सिंह, मुकेश अग्रवाल, वीणा चंद्राकर, रूपराम साहू राजेन्द्र सिंह,गजा नंद बंछोर,अशोक गुप्ता, विजय शुक्ल, शैलेन्द्र शेन्डे, सुषमा जेठानी, राजू गंघेल जागेश्वर सोनी, रमेश अग्रवाल, रमेश श्रीवास्तव,रवि कश्यप, कंचन सिंह, निर्मला यादव, अमित मिश्रा, रीतेश सिंह, विनय सेन, सुभाष शर्मा, मनीष पिपरोल, भूपेश द्राविड़ी, तुकेंद्र सिंह,नवीन सिंह,धर्मेन्द्र पांडे, शमीर अग्रवाल, दीपक रवाना मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...