CG ब्रेकिंग – भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत: शिक्षिका को छोड़कर वापस लौट रहा था परिवार… तेज रफ्तार स्कार्पियो और ट्रक में हो गई जबरदस्त भिड़त… बेटी की हुई मौत, पति सहित तीन की हालत गंभीर

भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में पिता सहित तीन लोग घायल हो गये है। जिन्हें इलाज के लिए नगरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक और बच्ची को गंभीर हालत में धमतरी रेफर किया गया है। हादसा सिहावा थाना सिहावा,घटुला मार्ग पर पाईकभाठा के पास की बताई जा रही है। जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो और ट्रक में भीषण भिडंत हुआ है। जिसके बाद स्कार्पियो के सामने हिस्से के परखच्चे उड़ गया।

मिली जानकारी के मुताबिक छिपलीपारा,सोनामगर निवासी दुलेश्वर साहू स्कार्पियो में सवार होकर पत्नी और बच्चों संग विश्रामपुरी इलाके गये थे। पत्नी शिक्षिका है जिसकी पोस्टिंग बस्तर के विश्रामपुरी क्षेत्र में है। और कल यानी 26 जून से नये शिक्षा सत्र की शुरुवात होनी है। लिहाजा पत्नी को छोड़कर पति दुलेश्वर साहू, तीन बच्चियों संग वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान सिहावा,घठूला मार्ग पर पाईकभाठा के पास ये स्कार्पियो और ट्रक में जोरदार भिडंत हो गयी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत होने की खबर है। जबकि पिता सहित तीन घायल बताए जा रहे है।

वहीं इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था,और लोगों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं सूचना पर सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर सहित टीम मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...