दुर्ग में बागी प्रत्याशियों को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता, 45 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित

दुर्ग. भाजपा ने बागियो पर एक्शन शुरू कर दिया है. दुर्ग में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने बागी होकर निकाय चुनाव लड़ने वाले 45 प्रत्याशियों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

दुर्ग के जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि पार्षद का बागी चुनाव लड़ने वालों में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से 30 लोगों का निष्कासन किया गया है। इसी तरह नगर पालिका और नगर पंचायतों से 11 लोगों का निष्कासन हुआ है। पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय बागी प्रत्याशी होरीलाल देवांगन और उतई से सुनीता रूपनारायण शर्मा और कुसुम देवांगन को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दुर्ग जिले से कुल 45 लोगों को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।

दुर्ग नगर निगम से इन बागियों का हुआ निष्कासन

दुर्ग नगर निगम से पार्षद का नामांकन करने वाले निष्कासितों में भारती चंद्राकर, संतोषी बाई पटेल, चोखेलाल सोनी, जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सतीश कुमार देवांगन, अजीत कुमार वैद्य, खिलावन मटियारा, लता सेन, बबीता यादव, सीमा मिश्रा, विकास कुमार ताम्रकार, जगदीश सोनी, विजयलक्ष्मी मिश्रा, दिनेश कुमार वर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

इसके अलावा रामरतन जलतारे, पूजा देवांगन, डोमेश्वर प्रसाद साहू, मोहित कुमार टंडन, दशरथ पंदरिया, नरेंद्र हरपाल, तारिणी चंद्राकर, लता मनोज यादव, रेखा बंदे, अश्वनी साहू, सविता साहू, मोतीलाल साहू, नीलम पवार, पीलिया साहू, भानुमति साहू, कंचन ललित यादव, इन सभी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

कुम्हारी, पाटन और उतई से इन्हें किया गया निष्कासित

नगर पालिका परिषद कुम्हारी से निष्कासित लोगों में पार्षद प्रत्याशी विनोद कुमार बंजारे, लक्ष्मी नारायण साहू, सुनीता तिवारी, अनुराग गुप्ता और ओंकार प्रसाद मारकंडे को पार्टी से बाहर किया गया है। नगर पंचायत पाटन में पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 11 से वागेश वासा शंकर और वार्ड क्रमांक 13 से लक्ष्मी लक्ष्मण निर्मलकर को बागी चुनाव लड़ने के चलते पार्टी से निष्कासित किया गया है। नगर पंचायत उतई से बागी पार्षद प्रत्याशी माया ठाकुर, आशीष साहू, भीषण देवांगन, विजय लक्ष्मी साहू को निष्कासित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...