CG में अब यहां बाघ की दस्तक से इलाके में दहशत, वन विभाग ने जारी किया हाईअलर्ट, जंगल में घूमने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ वन मंडल में बाघ की मौजूदगी देखने से इलाके में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है. बाघ और इंसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को बेवजह जंगल में घूमने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

दरअसल, खैरागढ़-डोंगरगढ़ के जंगलों में बीते कई दिनों से बाघ की आहट थी. इलाके में कई जगह बाघ के पद चिन्ह देखे गए थे, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से बाघ किसी को दिखाई नहीं दिया था. 3 फरवरी को जंगल में बाघ को देखे जाने की मजदूरों ने पुष्टि की. इसके बाद वन विभाग ने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है. बाघ अभी जंगल के अंदर है और उसकी हर गतिविधि पर ड्रोन कैमरों और गश्त टीमों के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है.

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी जरूरी कारण के जंगल में न जाएं. अगर कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से जंगल में घूमते पाया गया, तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह कदम बाघ और इंसान दोनों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...