भाजपा पश्चिम मंडल ने आयोजित किया “संगठनात्मक एवं परिचयात्मक” बैठक… पूर्व विस् अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय रहे मुख्य अतिथि

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल, जिला – भिलाई द्वारा मंडल के अध्यक्ष गोल्डी सोनी के नेतृत्व मे “संगठनात्मक एवं परिचयात्मक” बैठक दिनांक 11 मई 2025 को सेक्टर 6 कालीबाड़ी मंदिर हॉल मे आयोजित की गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश पाण्डेय (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़) थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष भिलाई पुरुषोत्तम देवांगन ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा भिलाई महामंत्री प्रेम लाल साहू एवं बिजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह एवं अतिथियों मे पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश सहसंयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ठ संजय दानी, जिला मंत्री उपासना साहू, भिलाई विधानसभा बीएलए 1 करन कन्नौजे एवं सुमन कन्नौजे उपस्थित थे।

प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं का परिचय लिया एवं अपने उद्बोधन मे डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी एवम् उनके संघर्षों पे प्रकाश डाला,उन्होंने संगठन का महत्व समझाया और बताया के ऐसे परिचयात्मक बैठक से हमें अपने सह कार्यकर्ताओं को और अच्छे से जानने का अवसर प्राप्त होता है। जिला अध्यक्ष पुरूषोतम देवांगन ने अपने उद्बोधन मे सबको भाजपा की रीति नीति से अवगत कराया और भाजपा मे अनुशासन की महत्वता को बताया।

कार्यक्रम मे पश्चिम मंडल मे निवासरत प्रदेश/जिला/मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवम् देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम मे मंच संचालन मंडल उपाध्यक्ष बी पद्मनाभन द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्यालय प्रभारी सरोज टहनगुरीया ने किया। कार्यक्रम में पूर्व पश्चिम मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण ललखेर, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ प्रदीप चौधरी,BJYM प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष पांडेय,विनोद देवांगन, रजनीकान्त पांडेय, उज्ज्वल दत्ता, नवनीत हरदेल, महेंद्र प्रताप सिंह,भगवान सिंह, दिनेश गौतम, महेंद्र यादव, नितेश मिश्रा, कबीर साहू, विशालदीप नायर,प्रेम प्रसाद, जागीर सिंह,रामु राव, जयप्रकाश,किरण भोंसले, योजना ढहाके,सीमा तिवारी, ज्योति ठाकुर,सोनाली सिंगने, पिंकी सिन्हा, सोमेश त्रिवेदी,रोहित सिंह,राहुल भोंसले, रेहान अहमद, अनिल नायक, रवि कश्यप, राजेश कन्नौजिया, कृपाशंकर मिश्रा,राजा, अमन एवम् ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...