Durg News: घर में नग्न हालत में मिली युवक की लाश, बच्चों के साथ पत्नी गई थी मायके, इलाके में सनसनी

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के डूमरडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद घर से तेज़ दुर्गंध आने लगी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उतई पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जब मकान का दरवाज़ा खोला गया, तो भीतर का मंजर देख सब सन्न रह गए। घर के अंदर एक युवक की नग्न हालत में सड़ी-गली लाश पड़ी थी। शव लगभग तीन दिन पुराना था।

शव की पहचान 45 वर्षीय मुख्तार सिंह सतनामी के रूप में हुई, जो इसी घर में अपनी पत्नी शांति और दो बच्चों के साथ रहता था। बताया गया कि पत्नी बच्चों को लेकर तीन दिन पहले मायके गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शांति ने बताया कि जब वह मायके गई थी, तब मुख्तार पूरी तरह ठीक था। हालांकि उसे शुगर और ब्लड प्रेशर की परेशानी रहती थी और वो बीमार भी अक्सर रहता था।

अटैक से मौत की आशंका, लेकिन उठे सवाल
पुलिस का कहना है कि संभवतः मुख्तार को अटैक आया होगा और समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। लेकिन स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर कहना है कि यदि मौत सामान्य होती, तो युवक नग्न हालत में क्यों मिलता?

खून या बॉडी फ्लूड? फॉरेंसिक टीम ने किया खुलासा
घर के अंदर जब पुलिस पहुंची, तो शव के पास कुछ खूननुमा तरल पदार्थ दिखाई दिया। लोगों ने इसे देखकर हत्या की आशंका जताई। हालांकि फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद बताया कि वह दरअसल बॉडी फ्लूड था, जो लाश के सड़ने से निकला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार, पुलिस जांच जारी
मुख्तार की लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...