बीजेपी पश्चिम मंडल भिलाई की बैठक संपन्न: अध्यक्ष तिलक ने ली बैठक, चुनाव जीतने को लेकर हुई विस्तार से चर्चा

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर, आज पश्चिम मंडल भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की बैठक मंडल के अध्यक्ष तिलक राज यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह बैठक मुख्य रूप से शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक सहसंयोजक के कामकाजी बैठक सेक्टर 6 स्थित कालीबाड़ी में संपन्न हुईl इस बैठक में मुख्य रूप से भिलाई जिला के संयोजक योगेंद्र सिंह, आज के इस कार्यक्रम के प्रभारी भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष महेश वर्मा ने अपने संबोधन में बूथ जीत तो चुनाव जीता के विषय में विस्तार से जानकारी दीl

इस बैठक में भिलाई विधानसभा के विस्तारक हेमंत खैरवार, जिला भिलाई के महामंत्री विजेन्द्र, के गणपति, संजय दानी, जिला के कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, पश्चिम मंडल के प्रभारी सुनील साहू, मंडल के उपाध्यक्ष बी पद्मनाभन, महामंत्री गोल्डी सोनी, पश्चिम मंडल के शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक की उपस्थिति में संपन्न हुआl कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री गोल्डी सोनी जी, एवं आभार प्रदर्शन पश्चिम मंडल के उपाध्यक्ष भी पद्मनाभन ने किया l

इस कार्यक्रम में पश्चिम मंडल के शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं संयोजक सहसंयोजक की उपस्थिति भारी संख्या में रही l शक्ति केंद्र प्रभारी राहुल भोसले, सीमा कनौजिया, विवेक प्रकाश शर्मा, दिनेश यादव, महेंद्र यादव, सरोज तेंगुरिया, करण कनौजिया, मधु हरपाल, राजेश कन्नौजिया, दिनेश गौतम जोनाथन जोना ,नवनीत , बी पद्मनाभन अनिल नायक गोल्डी सोनी रविंद्र सिंह चंचल बनर्जी, पी राज सुजीत सोनवानी रवि कश्यप, तारीख खान सविता नाहक ,एम रवि, प्रदीप चौधरी, रोहित सिंह सीमा तिवारी, राजा आचार्य सुग्रीव कुमार कौशल ,पिंकी सिन्हा, राजीव जैन, अजिंक्य , रजनीकांत पांडे पुष्पा पटेल ,रामू राव उपस्तिथ रहेl

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...