कोरबा में हुआ भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन बने जिले के पहले सक्रिय सदस्य

कोरबा। नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को शनिवार को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया गया। वे कोरबा जिले के पहले सक्रिय सदस्य बने।

भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के जिला संयोजक गोपाल मोदी ने टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंत्री देवांगन को सक्रिय सदस्यता दिलाई।

गौरतलब है कि कोरबा जिले में सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है, कोरबा विधानसभा में अब तक 56 हज़ार से अधिक ऑनलाइन भाजपा के सदस्य बन चुके हैं, ऑफलाइन सदस्यता की एंट्री का काम जोरों से चल रहा है। इसी तरह जिले में डेढ़ लाख सदस्य ऑनलाइन बन चुके हैं। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के रेफरल कोड से अब तक जिले में सबसे अधिक साढ़े 13 हजार से अधिक सदस्य बन चुके हैं।

जिला का पहला सक्रिय सदस्य बनने के बाद मंत्री देवांगन ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं, पार्टी का एक एक कार्यकर्ता मेरा परिवार है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत अपनी सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण करवा कर प्रसन्नता की अनुभूति हुई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के साथ जुड़कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को और मजबूत करें।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, चंदन सिंह, दिनेश वैष्णव, पवन सिंहा, अजय चंद्रा, वैभव शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP,...

रायपुर। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान दिया...