CG का ये चोर अजब-गजब है: 4 सालों से कर रहा था महिलाओं के साड़ी- ब्लाउज की चोरी… फिर उन्हीं कपड़ों को पहनकर नाचता था… चोर बोला – अच्छा लगता है

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिलाओं की साड़ी-पेटीकोट और ब्लाउज चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने धर दबोचा है। चोर इन चोरी के कपड़ों को पहनकर वह डांस करता था। इलाके में महिलाएं जब भी कपड़े धोकर बाहर सुखाती थी तो कपड़े गायब हो जाते थे। आरोपी चोर करीब 4 साल से कपड़ों की चोरी कर रहा था। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रानी कोम्बो गांव के कृषि अधिकारी सलिल कुजूर के घर से साड़ियां चोरी हो गई। उन्होंने 18 अक्टूबर को इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि, वह 12 अक्टूबर को पत्नी के इलाज के लिए बाहर गए थे। जब लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था।

अंदर गए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी में रखीं 7 साड़ियों की चोरी हुई है। बाकी सामान सही सलामत था। बार-बार महिलाओं के कपड़े चोरी की शिकायतों पर पुलिस ने जांच की और चिटकवाइन गांव निवासी इमिल तिर्की को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी इमिल तिर्की से कई साड़ियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, गांव-गांव जाकर घरों के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े, साड़ी, पेटीकोट और ब्लाउज की चोरी करता था। इसे पहनकर वह नाचता भी था। उसे ऐसा करने में मजा आता था।

बगीचा SDOP निमिषा पाण्डेय का कहना है कि, इतने साल तक महिलाओं के कपड़े चोरी करते आ रहा है, लेकिन आज तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। अब केस के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है साथ ही न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...