कल दुर्ग में BJP की बड़ी बैठक: क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत ये दिग्गज होंगे शामिल…अध्यक्ष साव आएंगे पहले, दोपहर में जगह-जगह ग्रैंड वेलकम की तैयारी

भिलाई। कल यानि कि गुरुवार को दुर्ग में भाजपा की बड़ी बैठक है। संभागीय स्तरीय पदाधिकारियों से रिव्यू लिया जाएगा। संभाग के पदाधिकारी, सांसद, विधायक की बैठक लेने के लिए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, पवन साय, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह आएंगे। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद कल पहली बार अरुण साव भी दुर्ग आ रहे हैं। इस बैठक में दुर्ग सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय समेत प्रदेश के अन्य नेता भी शिरकत करेंगे।
दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि, कल दो कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। पहला कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी का प्रथम दुर्ग आगमन हो रहा है। 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे रायपुर से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। जिला भाजपा दुर्ग द्वारा उनका स्वागत कार्यक्रम निम्नानुसार सुनिश्चित किया गया है। दोपहर 02:30 बजे, मालवीय चौक दुर्ग और दोपहर 02:40 बजे, पटेल चौक दुर्ग में ग्रैंड वेलकम किया जाएगा। इसके अलावा पटेल चौक दुर्ग में स्वागत उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत भेंट एवं मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात अपरान्ह 4:00 बजे से होने वाली संभाग स्तरीय बैठक में शामिल होंगे।

संभागीय समिति की बैठक होगी…
जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर 18 अगस्त गुरुवार को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक सायं 4:00 बजे आहूत की गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी पार्टी के अपेक्षित पदाधिकारियों से विशेष चर्चा करेंगे। संभाग स्तरीय बैठक हेतु अपेक्षित श्रेणी निम्नानुसार है :-

  1. राष्ट्रीय पदाधिकारी / राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य
  2. प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप सदस्य / प्रदेश भाजपा पदाधिकारी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
  3. सांसद / विधायक
  4. संभागीय प्रभारी / जिला प्रभारी – सह प्रभारी
  5. मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी / राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य
  6. निवर्तमान सांसद / निवर्तमान विधायक
  7. विधानसभा के प्रभारी
  8. जिला भाजपा अध्यक्ष / महामंत्री

उक्त संभागीय बैठक में विशेष रुप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल उपस्थित रहेंगे। अतः उपरोक्तानुसार अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं से विनम्र निवेदन है कि उक्त संभागीय बैठक में आवश्यक रूप से सम्मिलित होने का कष्ट करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव: रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत प्रदेश के...

दुर्ग-रायपुर NH-53 पर भीषण हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ के कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला और मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का 15 जुलाई 2026 को...