भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान : प्रदेश में लगाएंगे 12 लाख से ज्यादा तिरंगा, हर विधानसभा में निकलेगी यात्रा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चलाने जा रही। इस यात्रा में प्रदेश में 12 लाख से ज्यादा तिरंगा झंडा लगाएंगे। तिरंगा यात्रा पखवाड़े का नेतृत्व युवा मोर्चा करेगा। यह अभियान प्रत्येक विधानसभा में होगा। संभाग स्तर पर एक बड़ा आयोजन भी किया जाएगा। प्रदेश में 12, 13, एवं 14 अगस्त को सभी स्मारकों, युद्ध स्मारक एवं शहीद प्रतिमाओं के लिए स्वच्छता अभियान चलाकर उन पर माल्यार्पण भी किया जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक क्षेत्र के प्रत्येक मंडल के हर बूथ में होगा। जिला स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपनी सहभागिता देनी होगी। इसके लिए प्रचार-प्रचार भी किया जाएगा। सोशल मीडिया एवं नमो ऐप पर कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियो अपलोड की जाएगी।

कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंडल स्तर पर होगी बैठक

प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा कि भाजपा के इस अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने के लिए भाजयुमो रैली निकालेगा। कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी तय करेंगे। विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा जाएगा। इसके लिए 8 से 10 अगस्त तक जिला एवं मंडल स्तर पर बैठकें होंगीं।

हर बूथ में 50 तिरंगे का लक्ष्य : ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में 50 तिरंगा लगाने का लक्ष्य है। जहां बड़े कार्यक्रम होंगे वहाँ पर व्यावसायिक संस्थानों एवं समाज के लोगों को भी शामिल करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग लेंगे। 15 अगस्त तक यह कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत में करना है। कार्यक्रम को हमारे कार्यकर्ता ही लीड करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...