छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी : दुर्ग समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट जारी, प्रदेश में अब तक औसत से 10% ज्यादा वर्षा

भिलाई। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में बलौदाबाजार, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायपुर में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 714 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।बेमेतरा, जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा को छोड़कर 16 जिले सामान्य बारिश की श्रेणी में आ गए हैं। इनमें से 12 में तो सामान्य से 59% तक ज्यादा बारिश हो चुकी है।

प्रदेश में अब तक औसत से 10 फीसदी ज्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ में करीब 19 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से राज्य में अब औसत से 10% ज्यादा पानी गिर चुका है। प्रदेश में अब तक 714 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। वैसे अब तक 647.3 मिलीमीटर बारिश होनी थी। जुलाई के पहले पखवाड़े तक 20 जिले कम बारिश वाले थे। इनमें से बेमेतरा, जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा को छोड़कर 16 जिले सामान्य बारिश की श्रेणी में आ गए हैं। इनमें से 12 में तो सामान्य से 59% तक ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिन अभी अच्छी बारिश होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...