टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने पर भाजपा का कटाक्ष: पूर्व CM बोले – दी गई है 60 दिन की संविदा नियुक्ति, डिप्टी सीएम पद का पकड़ाया झुनझुना, और भी बहुत कुछ बोले, पढ़िए

रायपुर। टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने पर भाजपा ने तीखा प्रहार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा है कि, टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम पद का झुनझुना पकड़ाया गया है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार उप मुख्यमंत्री का पद लाया गया है। वह भी 120 दिन के लिए, 2 महीने में आचार संहिता लग जाएगी, सिंहदेव 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री होंगे। वह भी बिना किसी पॉवर के।

उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस आलाकमान ने सिंहदेव को 60 दिनों की के लिए रोजगार दिया, वह भी संविदा। वहीं, पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को झुनझुना पकड़ा दिया है, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा।

पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पौने पांच साल तक जिस व्‍यक्ति को कांग्रेस ने प्रताडि़त कर किनारे करके रखा था, जिस व्‍यक्ति को मंत्री पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था, चुनाव देखकर उन्‍हें उप मुख्‍यमंत्री के पद पर संविदा नियुक्ति दे दी गई है। यह निर्णय सरगुजा की स्‍वाभिमानी जनता को पसंद नहीं आएगा।

वहीं भाजपा विधायक अग्रवाल ने कहा कि टीएस बाबा को फिर से एक झूनझूना पकड़ा दिया गया है। इससे बाबा खुश नहीं हैं। इससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा। पिछले पौने चार साल में जिस तरह से उनका अपमान हुआ है, आने वाले चुनाव में वे अपने अपमान का बदला जरुर लेंगे। अभी उन्‍होंने यह पद केंद्रीय नेतृत्‍व के दबाव में स्‍वीकार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...