दुर्ग के युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी: ब्रेकअप होने के बाद से था डिप्रेशन का शिकार… शादी का कार्यक्रम छोड़कर नागपुर से आया घर और झूल गया फंदे पर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शहर के 22 वर्षीय बंटी यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बंटी घर का एकलौता बेटा था और मेडिकल स्टोर में काम करता था। पुलिस की प्राथमिक जांच में आया है कि बंटी का किसी लड़की से प्रेम संबंध था। उससे ब्रेकअप होने के बाद से वो दुखी था। उसी गम में उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मोहन नगर पुलिस के मुताबिक युवक दुर्ग के आमापारा का रहने वाला था। बुधवार रात उसका शव पंखे में लगे फंदे से लटकती मिली। बंटी दुर्ग के कृष्णा मेडिकल में काम करता था। उसके पिता टेंट हाउस में काम करते थे। 25 जून को बंटी अपनी मां के साथ नागपुर रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में गया था। उसके पिता टेंट हाउस के काम से बाहर गए थे। मां को शादी में छोड़ने के बाद बंटी 26 जून को नागपुर से दुर्ग आ गया। 28 जून के बाद के बाद से उसकी किसी से बात नहीं हुई। 28 की रात जब माता पिता घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर खोला तो अंदर बंटी फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

बंटी दुर्ग के कृष्णा मेडिकल में काम करता था। जब वो दो दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और उसका फोन नहीं उठा तो मेडिकल स्टोर संचालक ने उसके माता पिता को फोन लगाया। उन्होंने बताया कि वो 26 जून से घर पर ही है। इसके बाद माता पिता बुधवार देर शाम घर पहुंचे तो चौकाने वाली हकीकत पता चली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...