भाजपा का आज विधानसभा घेराव: सदन में जमकर हंगामा…विपक्ष का आरोप- विधायकों को रोका जा रहा, पक्ष का जवाब- किसी को नहीं रोका गया

  • भाजपा आज करेगी छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव
  • पक्ष और विपक्ष के बीच जम कर हुआ हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज भाजपा द्वारा विधानसभा घेराव किया जा रहा है। पुरे प्रदेश से भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उसके पहले आज सदन में विधायकों को रोके जाने की बात पर सदन में जम कर हंगामा हुआ। विधानसभा जाने के रास्ते पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर रखी है। रास्ता को डायवर्ट किया गया है। सदन में इसी बात को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं में तीखी बहस हो गई। विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को विधानसभा आने से रोका जा रहा है। बसपा विधायक इंदु बंजारे और विधायक धर्मजीत‌ सिंह ने भी पुलिस द्वारा रोके जाने की शिकायत की। गृहमंत्री ने कहा- किसी को भी नहीं रोका जा रहा है।

इस बात पर बीजेपी विधायक रंजना साहू और कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू के बीच तीखी बहस हो गई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि, किसी विधायक को रोके जाने की बात नहीं है। हंगामा बढ़ता गया तो सीट से उठकर विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत ने ताम्रध्वज साहू से कहा कि अधिकारियों से कहिए कि विधायकों को न रोका जाए। किसी विधायक को विधानसभा आने से रोका नहीं जा सकता।

सूपेबेड़ा पर विपक्ष के नेताओं ने कहा साफ पानी नहीं दे पा रही है सरकार इसलिए लोगों की मौत हुई है। इस पर मंत्री रुद्र गुरु ने कहा कि, पानी की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है। ये सुनकर अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, धरमलाल कौशिक ने हंगामा कर दिया। विपक्षी नेताओं ने कहा कि अब तक सरकार सूपेबेड़ा के लोगों की मदद नहीं कर पाई। इस हंगामे के बीच ही विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने विधानसभा के प्रश्नकाल समाप्ती की घोषणा कर दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग से ओडिशा जा रही पिकअप गाड़ी में मिला...

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दुर्ग से ओडिशा जा रहे एक...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू BSP ठेका श्रमिकों से मिलने...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू आज रिसाली निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 37 जोरातराई पंहुचे। जनसमपर्क के दौरान उन्होंने...

भिलाई में “गोल्डन वॉयस अवार्ड” के प्रतिभागियों का भजन...

भिलाई। प्रख्यात भजन एवं गजल गायक पं. प्रभंजय चतुर्वेदी ने कैरीओकी सिंगर्स को साधुवाद देते हुए कहा कि संगीत से जुड़ना प्रकृति और ईश्वर...

भिलाई में मतदाता जागरूकता के लिए “वोट फॉर भारत...

भिलाई। भिलाई में मंगलवार को मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदान का उद्देश्य लेकर...

ट्रेंडिंग