भिलाई में प्यार, ब्लैकमेलिंग और अश्लील फोटो वायरल: प्रेमी ने प्रेमिका की प्राइवेट फोटो कर दी वायरल… आपत्तिजनक हालत में ली थी तस्वीरें… इस वजह से कर रहा था ब्लैकमेल; पीड़िता के शिकायत के बाद आरोपी के तलाश में पुलिस

  • 40 हजार रूपए के लिए युवक ने युवती का अश्लील फोटो वायरल किया
  • दोनों के बिच चल रहा था लव अफेयर
  • आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

भिलाई। भिलाई में एक युवती का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने पीड़िता को पहले तो 40 हजार रूपए के लिए ब्लैकमेल किया उसके बाद जब युवती ने रुपए देने से इंकार दिया तो आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में अपलोड कर दी। युवती की शिकायत के बाद इस मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में लगी है।

पुलिस के अनुसार दुर्ग निवासी आरोपी नीलेश साहू के खिलाफ युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी युवक और वो आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। वो लोग एक शादी समारोह में मिले थे। दोनों के बीच बात शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया और वो लोग आपस में मिलने लगे जिससे उन दोनों के बीच करीबियां बढ़ गई। इस दौरान युवक ने युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में कुछ फोटो ले ली थी। उन्हीं फोटो को दिखाकर वो लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। वो कहता था कि यदि वो उसकी बात नहीं मानेगी तो उसकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

नीलेश युवती को पहले मिलने के लिए ब्लैकमेल करता था। इसके बाद वो युवती से रुपए की मांग करने लगा। युवती का आरोप है कि वो उससे 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इतने रुपए उसके पास नहीं थे। इसलिए उसने उसे रुपए देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने लड़की की फोटो इंस्टाग्राम सोशल नेटवर्किंग साइट में अपलोड कर दिया। जब युवती को पता चला तो वो तुरंत पुरानी भिलाई थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...