भाजयुमो ने छात्र-छात्राओं से की CGPSC घोटाले सहित कई विषयों पर चर्चा: भिलाई जिला अध्यक्ष मिश्रा ने कहा – भूपेश सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ किया खिलवाड़

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर व भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के कुशल मार्ग दर्शन मे भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला – भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में सिविक सेंटर व स्मृति नगर शिक्षण संस्थाओ के बाहर छात्र-छात्राओं से भेंटकर चर्चा की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के निर्णय व परिणाम से वे क्या समझते है, आने वाले समय में उनके सामने विषय आधारित चैलेंज के अलावा, सामाजिक प्रतिस्पर्धा, पैसे लेकर होने वाली परीक्षा, घोटाले पर छात्र क्या नजरिया रखते हैं। इन जैसे अनेक विषयों पर उनके भविष्य की योजनाओं पर युवा मोर्चा ने चर्चा कर उन्हें जागरूक करने का काम किया।

भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कहा की छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में हुए भष्ट्राचार व अवैध तरीके से आयोग के चेयरमैन टामन सोनवानी के परिजनों की नियुक्त तथा अन्य व्यापारी, अधिकारी व नेताओं के परिजनों का टॉप-20 में चयनित होना, वो भी सरनेम छिपाकर, कही ना कही ये भारी गड़बड़ीयों को दर्शता है। यह छोटी बात नहीं ।

भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने छात्रा व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। अपनो को लाभ पहुंचाने की होड़ में शासन के नाक के नीचे आयोग के उच्च अधिकारी सोनवानी तथा अन्य अधिकारी, नेताओं के परिजनों का मेरिट सूची में चयनित होना यह उजागर करता हूँ कि आयोग मे भारी गड़बड़ी हुई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा विगत दिनों कलेक्ट्रेट घेराव कर राज्यपाल के नाम का डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था। साथ ही राज्यपाल से मांग किया गया था की परीक्षा रदद हो, सीबीआई जांच हो, न्यायिक जाँच हो, उत्तरपुस्तिका सार्वजनिक हो। चयनित अभियर्थियो की प्रतिनियुक्ती पर रोक लगना चाहिए, जब तक इस विषय की जांच ना हो जाए।

इस जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से मे भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला मंत्री उपासना साहू जी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष तिलकराज यादव, कांति वर्मा, मंजूषा साहू, भाजयुमो प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, जिला महामंत्री विशालदीप नागर व रितेश सिंह ठाकुर, भाजयुमो उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, विशाल शाही, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, कोषाध्यक्ष मोनीष काले, प्रचार प्रचार निखिल सोनी, राहुल झा, स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी. राज, सतीश दुबे, प्रशिक्षण प्रमुख हरिओम चौहान, सेशल मीडिया प्रभारी मोरध्वज वर्मा, भूपेश द्विवेदी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष रितुराज शर्मा, कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, जामुल अध्यक्ष सोनू यादव, आशीष दुबे, सुपेला मंडल अध्यक्ष मनीष पीपरोल, हिमालय नायक, कन्या सक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, वंदना विश्वकर्मा, रूपल विश्वकर्मा, सुभाष शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। यहां जानकारी युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 29 नक्सली ढेर: गृह मंत्री विजय शर्मा...

रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कांकेर के दक्षिण में और नारायणपुर के उत्तर में माड़ के एक क्षेत्र में आपरेशन हुआ।...

भाजपा का संकल्प पत्र जारी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को युवाओं के लिए आशा और विश्वास के नए आलोक में विकास व प्रगति के अवसर देने...

लोकसभा चुनाव 2024: दुर्ग में नामांकन के तीसरे दिवस...

दुर्ग। लोकसभा चुनाव 2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत नामांकन जमा करने के तीसरे दिवस संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए कुल 5 नामांकन...

छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में सेलिब्रेट किया गया फाउंडेशन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में मंगलवार को का 20 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्थित...

ट्रेंडिंग