वैशालीनगर में महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई कर भाजयुमो ने दिया संदेश…मंडल अध्यक्ष विनय सेन बोले- स्वच्छता के लिए लगातार चला रहे अभियान, युवाओं को कर रहे जागरूक

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा वैशाली नगर मंडल के अध्यक्ष विनय सेन की अध्यक्षता में जिला भिलाई अध्यक्ष अमित मिश्रा के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के तहत भिलाई जिले के वैशाली नगर मंडल के अंतर्गत आने वाली महापुरुषो की मूर्ति की सफाई एवं माल्यार्पण किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से मंडल के अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री दिनेश मिश्र, अर्जुन साहु, मीडिया प्रभारी नरेंद्र निसाद, महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, उपाध्यक्ष प्रकिला दूबे , सरोज एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा वैशाली नगर मंडल के अध्यक्ष विनय सेन, उपाध्यक्ष अर्पित तिवारी, स्वाध्य मंडल प्रमुख ओम साव, प्रणव पाठक, मंत्री सिद्धरत राजपूत कार्यकारनी सदस्य शिवम चौहान आदि सभी पदाधिकारी उपस्तिथ हुए।

Exit mobile version